Working since 2007 · Ajmer, Rajasthan, India ☎ 7737338227 Hello@aspiranteducation.org

इंफोसिस फाउंडेशन और अस्पायर फॉर हर के सहयोग से 30 बालिकाओं को प्रशिक्षण मिला

इंफोसिस फाउंडेशन और अस्पायर फॉर हर के सहयोग से 30 बालिकाओं को प्रशिक्षण मिला

इंफोसिस फाउंडेशन और अस्पायर फॉर हर के सहयोग से 30 बालिकाओं को प्रशिक्षण मिला

 

कानपुर: इंफोसिस फाउंडेशन और अस्पायर फॉर हर के सहयोग से, अस्पिरेट एजुकेशन संस्थान ने 30 बालिकाओं को डाटा एंट्री ऑपरेटर का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को ऑफिस कार्यों से संबंधित कौशल विकसित कर आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनाना था।

 

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी 30 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अस्पिरेट एजुकेशन संस्थान के अध्यक्ष, छितिज कुमार ने बताया, "हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक बालिकाएं कौशल आधारित शिक्षा प्राप्त करें और आत्मनिर्भर बनें। इंफोसिस फाउंडेशन और अस्पायर फॉर हर के सहयोग से यह पहल बालिकाओं को  कार्यालय कार्य क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं को ऑफिस वर्क, कंप्यूटर संचालन, और अन्य आवश्यक विषयों का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षित छात्राओं और उनके परिजनों ने संस्थान, इंफोसिस फाउंडेशन, और अस्पायर फॉर हर का आभार व्यक्त किया और इस पहल को उनके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

 

यह पहल बालिकाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।